Ranajoy-Shyamoupti Wedding: 14 साल की उम्र का फासला पड़ा फीका, वैलेंटाइन्स डे पर शादी के बंधन में बंधा यह कपल!
टॉलीवुड का मशहूर लव बर्ड्स आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है। एक्टर रणजय विष्णु और एक्ट्रेस श्यामौप्ति मुदली ने वैलेंटाइन्स डे की शाम को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। अपनी उम्र के फासले (14 साल) को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले इस कपल ने समाज की परवाह किए बिना अपने प्यार को अंजाम दिया। शादी के बाद रणजय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज से मैं और तुम नहीं, बल्कि सिर्फ हम।”
रणजय और श्यामौप्ति की प्रेम कहानी ‘गुड्डी’ सीरियल के सेट से शुरू हुई थी। पहले दोस्ती और फिर प्यार का यह सफर अब हमसफर बनने तक पहुंच गया है। शादी के लिए श्यामौप्ति ने पारंपरिक बनारसी के बजाय गहरे लाल रंग की सिल्क साड़ी चुनी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणजय ऑफ-व्हाइट धोती-कुर्ता में नजर आए। सेलिब्रिटी डिजाइनर अनुश्री मल्होत्रा ने इस कपल के वेडिंग आउटफिट्स तैयार किए थे।
शादी की रस्मों के बाद जश्न का माहौल और भी बढ़ गया। रणजय ने अपनी दुल्हनिया के लिए शाहरुख खान के गाने पर जबरदस्त डांस किया और उन्हें अचानक अंगूठी पहनाकर सरप्राइज कर दिया। इस दौरान श्यामौप्ति ने भी अपने पति को किस कर प्यार जताया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
हालांकि इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को ‘सिर्फ दोस्ती’ का नाम दिया था, लेकिन प्रेम दिवस पर उनकी शादी ने सब कुछ साफ कर दिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कोलकाता में यह शाही शादी संपन्न हुई। फैंस इस नई जोड़ी को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।