वैलेंटाइन डे पर प्यार का खौफनाक अंत! 15 साल पुराने प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 15 साल के लंबे प्रेम संबंध का अंत खून-खराबे के साथ हुआ। वेलेंटाइन डे के दिन सेक्टर 107 इलाके में एक खड़ी कार के अंदर से युवक और युवती के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रेखा (नोएडा निवासी) और 32 वर्षीय सुमित (दिल्ली निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि सुमित ने पहले अपनी प्रेमिका रेखा की हत्या की और फिर उसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने कार के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों खून से लथपथ थे। जांच में पता चला कि दोनों पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन हाल ही में रेखा ने परिवार के दबाव में किसी और से शादी करने का फैसला कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर सुमित ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

वारदात से ठीक पहले सुमित ने अपने परिवार को व्हाट्सएप पर एक सुसाइड मैसेज भेजा था। उसमें लिखा था, “मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। इसके लिए रेखा जिम्मेदार है। 15 साल साथ रहने के बाद उसने मुझे धोखा दिया और अब वह किसी और से शादी कर रही है।” हालांकि सुमित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कार से रिवॉल्वर और खोखे बरामद कर लिए हैं और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *