इलेक्ट्रिक कारों पर मची लूट! टाटा मोटर्स ने दिया 3.80 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, खरीदने वालों की लगी कतार
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स आपके लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। फरवरी 2026 के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी ईवी रेंज पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। सबसे बड़ा धमाका टाटा ‘कर्व ईवी’ (Curvv.ev) पर हुआ है, जहां ग्राहक अब 3.80 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स अपने 2025 के स्टॉक (MY2025) को क्लियर करने के लिए यह भारी छूट दे रही है। कर्व ईवी के 2025 मॉडल पर 3.80 लाख रुपये और 2026 के नए मॉडल पर 3.30 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, देश की सबसे सुरक्षित छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच ईवी (Punch.ev) पर भी 1.60 लाख रुपये तक की सीधी छूट दी जा रही है। 20 फरवरी को पंच ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने वाला है, यही वजह है कि पुराने स्टॉक पर कंपनी दिल खोलकर ऑफर्स दे रही है।
टाटा की सबसे लोकप्रिय नेक्सॉन ईवी (Nexon.ev) पर भी 1.20 लाख रुपये तक की बचत का मौका है। एंट्री-लेवल सेगमेंट में टियागो ईवी (Tiago.ev) पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। यह ऑफर केवल 28 फरवरी तक ही वैध है, इसलिए यदि आप बजट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी घर लाना चाहते हैं, तो यह सही मौका है। स्टॉक खत्म होने से पहले अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।