चलती कार बनी आग का गोला! डॉक्टर दंपत्ति ने कूदकर बचाई जान, पलक झपकते ही खाक हुई गाड़ी

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। एक डॉक्टर दंपत्ति अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी मांजुरसुंबा-पाटोदा रोड पर उनकी चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते दंपत्ति कार से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:15 बजे की है। जब कार महाजनवाड़ी मोड़ के पास पहुंची, तो डॉक्टर दंपत्ति ने देखा कि इंजन वाले हिस्से से धुंआ निकल रहा है। खतरा भांपते ही उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए। उनके उतरने के कुछ ही सेकंड बाद पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों और सरपंच की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन चुकी थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। डॉक्टर दंपत्ति अभी भी इस सदमे में हैं कि अगर उन्होंने उतरने में चंद सेकंड की भी देरी की होती, तो क्या हो सकता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *