आशिक के लिए बनी ‘जल्लाद’ मां! अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर देकर उतारा मौत के घाट

पंजाब के भटिंडा जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अपने प्रेमी के साथ घर बसाने की चाहत में एक महिला ने अपने ही दो मासूम बच्चों को रास्ते का कांटा समझकर खत्म कर दिया। आरोपी महिला जसी कौर ने महज १५ दिनों के अंतराल में अपनी ८ साल की बेटी सुखप्रीत और ६ साल के बेटे फतेहवीर को जहर देकर मार डाला।

शुरुआत में सुखप्रीत की मौत को सामान्य माना गया था, लेकिन जब शुक्रवार को अचानक फतेहवीर की भी मौत हो गई, तो ग्रामीणों को शक हुआ। पुलिस ने जब जसी कौर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जसी ने बताया कि उसने बच्चों के खाने में चूहे मारने वाला जहर मिला दिया था। इस दोहरे हत्याकांड में जसी की बहन मोटो कौर भी शामिल थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उस प्रेमी (लखी सिंह) की तलाश कर रही है, जिसके लिए जसी ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *