कोलंबो में ‘कोल्ड वॉर’! सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ, तनाव में भारत-पाक मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबले में आज खेल भावना से ज्यादा चर्चा दोनों देशों के बीच के तनाव की हो रही है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की शुरुआत एक ऐसी घटना से हुई जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। टॉस के लिए जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा आमने-सामने आए, तो दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

क्या खत्म हो गई खेल भावना? मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच काफी दूरी देखी गई और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट गायब थी। दरअसल, पिछले साल हुए आतंकी हमलों के विरोध में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के सौजन्य प्रदर्शन न करने की नीति अपनाई है। इसी ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी को सूर्यकुमार यादव ने आज वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर भी दोहराया। पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन बाद में पीसीबी ने यू-टर्न लेते हुए टीम को मैदान पर उतारा।

वायरल वीडियो पर छिड़ी जंग टॉस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। जहां पाकिस्तानी फैंस और कुछ एक्सपर्ट्स इसे ‘पेशेवर व्यवहार’ के खिलाफ बता रहे हैं, वहीं भारतीय प्रशंसक सूर्यकुमार यादव के इस कड़े फैसले का समर्थन कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, तब तक मैदान पर हाथ मिलाने का कोई मतलब नहीं है। ईशन किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बीच टॉस का यह ‘कोल्ड वॉर’ टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *