बड़ी खबर! सड़क हादसे में घायल होने पर सरकार देगी ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, शुरू हुई ‘PM RAHAT’ योजना

नई दिल्ली: सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या कम करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘PM RAHAT’ (Road Accident Victim Hospitalization and Assured Treatment) योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। दुर्घटना के पहले दिन से लेकर लगातार 7 दिनों तक घायल व्यक्ति का मुफ्त इलाज किया जाएगा, जिसका खर्च सरकार उठाएगी।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सरकार ₹1.5 लाख तक का इलाज कवर करेगी। हादसे के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ (पहले एक घंटे) में तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 को सक्रिय किया गया है। कोई भी चश्मदीद या घायल व्यक्ति 112 पर फोन करके एम्बुलेंस और नजदीकी अस्पताल की मदद ले सकता है। पुलिस, अस्पताल और बीमा कंपनियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है ताकि कागजी कार्रवाई में देरी न हो।

इलाज का भुगतान ‘मोटर वाहन दुर्घटना कोष’ से किया जाएगा। यदि वाहन का बीमा है, तो बीमा कंपनी भुगतान करेगी, अन्यथा केंद्र सरकार पूरा खर्च वहन करेगी। अस्पताल के बिलों का भुगतान डिजिटल माध्यम (eDAR और TMS 2.0) से 10 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की इस पहल से समय पर इलाज मिलने से हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *