पुरुलिया की हसीन वादियों में बिताएं होली की छुट्टियां! ‘जाजाहतु’ और ‘कुहूबुरु’ हैं ऑफबीट डेस्टिनेशन

पुरुलिया: अगर आप काम के बोझ से थक गए हैं और इस होली या बसंत के मौसम में कहीं शांति से घूमना चाहते हैं, तो पश्चिम बंगाल का पुरुलिया आपका स्वागत कर रहा है। लाल पलाश के फूलों से सजे पुरुलिया में अब ‘अयोध्या हिल्स’ की भीड़भाड़ से दूर दो ऐसी जगहें चर्चा में हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं— जाजाहतु और कुहूबुरु।
जाजाहतु: पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर बसा यह छोटा सा गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां चारों ओर छोटी-छोटी पहाड़ियां हैं जो सर्दियों और बसंत में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप यहां बच्चों के साथ छोटी ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं और सुबह-शाम के सूर्योदय और सूर्यास्त का लुत्फ उठा सकते हैं।
कुहूबुरु: अगर आप कैंपिंग और गांव के सादा जीवन के शौकीन हैं, तो कुहूबुरु आपके लिए बेहतरीन जगह है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा यह इलाका आपको शहरी शोर-शराबे से कोसों दूर ले जाएगा। यहां आप टेंट में रहने का मजा ले सकते हैं और पहाड़ों के बीच बने छोटे शिव मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। सर्दियों में पिकनिक मनाने के लिए भी यह स्थान काफी लोकप्रिय हो रहा है।