‘टेलीप्रॉम्प्टर टाइकून’ हैं पीएम मोदी! डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को बताया ‘खोखली बातें’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘टेलीप्रॉम्प्टर टाइकून’ करार दिया है। सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) के साथ प्रधानमंत्री के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए डेरेक ने कहा कि पीएम केवल ‘खोखी बयानबाजी’ कर रहे हैं, जबकि हकीकत में वे संसद के भीतर विपक्ष का सामना करने से डरते हैं।

डेरेक ओ’ब्रायन ने बजट सत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में बिना किसी सवाल का जवाब दिए भाग निकले। उन्होंने कटाक्ष किया कि जो नेता संसद में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका, वह अब बाहर इंटरव्यू में अपनी उपलब्धियां गिना रहा है। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया था कि सुरक्षा कारणों और कांग्रेस सदस्यों के आक्रामक रुख को देखते हुए उन्होंने खुद प्रधानमंत्री को सदन में न आने का सुझाव दिया था।

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि पहले की सरकारों में दूरदर्शिता की कमी थी। मोदी ने जोर देकर कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महिलाएं और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर चर्चा कर रही है। डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रधानमंत्री के इन्हीं दावों को हवा-हवाई बताते हुए ‘टेलीप्रॉम्प्टर राजनीति’ पर निशाना साधा है, जिससे बंगाल से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *