MacBook का नया अवतार! अब पीले और गुलाबी रंग में मिलेगा Apple लैपटॉप, कीमत उड़ा देगी होश

Apple के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टेक दिग्गज Apple अब अपने प्रीमियम लैपटॉप लाइनअप में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मार्च 2026 में अपना अब तक का सबसे सस्ता और रंगीन MacBook लॉन्च कर सकती है।
खूबसूरत रंगों का विकल्प मैकबुक के पारंपरिक म्यूटेड कलर्स (सिल्वर और ग्रे) को पीछे छोड़ते हुए, नया मॉडल ‘फन कलर्स’ में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने इसके लिए लाइट येलो, लाइट ग्रीन, ब्लू और पिंक जैसे रंगों की टेस्टिंग की है। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा जो अपने गैजेट्स को थोड़ा वाइब्रेंट और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं।
iPhone चिपसेट से मिलेगी ताकत इस बजट मैकबुक की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। बताया जा रहा है कि Apple इसमें M-सीरीज के बजाय A18 Pro चिपसेट का इस्तेमाल करेगा, जो iPhone 16 Pro सीरीज में मिलता है। यह चिपसेट न केवल शक्तिशाली है, बल्कि लैपटॉप की उत्पादन लागत को कम करने में भी मदद करेगा। इसमें 12.9 इंच का डिस्प्ले होने की संभावना है, जो इसे काफी कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल बनाता है।
कीमत और उपलब्धता विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए लैपटॉप की कीमत 90,700 रुपये (लगभग $699) के आसपास हो सकती है। इसे मिड-रेंज विंडोज लैपटॉप और क्रोमबुक को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। कम कीमत के बावजूद, Apple इसकी क्वालिटी से कोई समझौता नहीं कर रहा है। यह लैपटॉप एल्यूमीनियम बॉडी के साथ आएगा, जिसे एक नई और किफायती तकनीक से तैयार किया गया है।
मार्च में होने वाले Apple इवेंट में इस डिवाइस के साथ-साथ नए iPad मॉडल्स और iPhone 17e की घोषणा भी की जा सकती है।