ईडन गार्डन्स में मचेगा शोर! सुपर-8 में भारत के विरोधियों का फैसला, जानें कब है कोलकाता में मैच

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने आधिकारिक तौर पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ईडन गार्डन्स में आगामी 1 मार्च को टीम इंडिया का मुकाबला होने जा रहा है, जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।
सुपर-8 का समीकरण आईसीसी की प्री-सीडिंग के अनुसार, भारत को ग्रुप ‘X’ में रखा गया है। सोमवार को समीकरण साफ होने के बाद यह तय हो गया है कि सुपर-8 में भारत के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका होंगे। रविवार को वेस्टइंडीज ने अपनी जगह सुरक्षित की थी, वहीं सोमवार को अफगानिस्तान की जीत ने दक्षिण अफ्रीका का रास्ता भी साफ कर दिया।
टीम इंडिया का शेड्यूल
- पहला मैच: 22 फरवरी, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)।
- दूसरा मैच: 26 फरवरी, चेन्नई (चेपॉक)।
- तीसरा मैच: 1 मार्च, कोलकाता (ईडन गार्डन्स) बनाम वेस्टइंडीज।
ईडन गार्डन्स के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि ग्रुप स्टेज में कोलकाता को भारत का कोई मैच नहीं मिला था। इसके अलावा, 4 मार्च को होने वाला सेमीफाइनल भी ईडन में हो सकता है, जो पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर करेगा।
ग्रुप की चौथी टीम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। यदि ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करता है, तो वह भारत के ग्रुप में होगा, अन्यथा जिम्बाब्वे के पास भी इस स्थान को हासिल करने का मौका है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें 1 मार्च को ईडन में होने वाले डिफेंडिंग चैंपियन भारत के मैच पर टिकी हैं।