मछली पकड़ने के बहाने घुसपैठ की कोशिश! बंगाल की खाड़ी में 28 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने बंगाल की खाड़ी में एक संदिग्ध बांग्लादेशी ट्रॉलर ‘सागर-3’ को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस ट्रॉलर पर 28 बांग्लादेशी मछुआरे सवार थे, जिन्हें अब सुंदरबन पुलिस जिले की फ्रेजरगंज कोस्टल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश का पर्दाफाश पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह नियमित गश्त के दौरान कोस्ट गार्ड की नजर इस ट्रॉलर पर पड़ी। रुकने का इशारा करने पर ट्रॉलर ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पीछा कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि ये मछुआरे मछली पकड़ने की आड़ में रवींद्रनाथ दास नामक एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा के अंदर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

जांच के घेरे में आरोपी सुंदरबन पुलिस अधीक्षक विश्वचांद ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी बड़े मानव तस्करी या घुसपैठ रैकेट का हिस्सा हैं। हालांकि, गिरफ्तार मछुआरों का दावा है कि वे रास्ता भटक कर भारतीय सीमा में आ गए थे। विधानसभा चुनाव से पहले समुद्री सीमा पर ऐसी गतिविधि ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *