अमिताभ-जया का तलाक! आधी रात को जब बिग बी के घर पहुंचीं रेखा, तब बच्चन परिवार में मच गया था कोहराम

बॉलीवुड के गलियारों में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी आज भी सबसे चर्चित किस्सों में से एक है। मशहूर पत्रकार यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उस दौर के कई ऐसे राज खोले गए हैं, जो आज भी फैंस को हैरान कर देते हैं। इस किताब में न केवल अमिताभ और जया के तलाक की अफवाहों का जिक्र है, बल्कि रेखा के साथ बच्चन परिवार की तनातनी का भी खुलासा किया गया है।
जब रेखा को जया ने बुलाया डिनर पर: किस्सा तब का है जब अमिताभ एक शूटिंग के लिए शहर से बाहर थे। तब जया बच्चन ने अचानक रेखा को अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया। रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस रात जया ने उन्हें अपना पूरा घर दिखाया, ढेर सारी बातें कीं, लेकिन उन बातों में अमिताभ का नाम कहीं नहीं था। जब रेखा घर लौटने लगीं, तो दरवाजे पर जया ने उन्हें सिर्फ एक बात कही, जिसने सब कुछ साफ कर दिया। जया ने कहा था, “चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को कभी नहीं छोड़ूंगी।”
तलाक पर बिग बी का बयान: अस्सी के दशक में जब इन तीनों के रिश्तों की खबरें हर मैग्जीन की हेडलाइन हुआ करती थीं, तब अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में साफ कह दिया था, “हमारे बीच तलाक जैसा शब्द कभी नहीं आएगा। मैं इसमें विश्वास नहीं रखता।” वहीं जया ने भी अपनी गरिमा बनाए रखी और कहा कि अगर अमिताभ किसी और से प्यार करते हैं, तो यह उनकी अपनी अंतरात्मा का मामला है। इसी असल जिंदगी के ‘सिलसिले’ को यश चोपड़ा ने पर्दे पर उतारा था, जो आज भी बॉलीवुड का सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है।