संसद में जून मालिया के साथ क्या ‘गुफ्तगू’ कर रहे थे सौगत रॉय? वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

संसद का बजट सत्र चल रहा है, जहां देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही नजारा वायरल हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय और अभिनेत्री से सांसद बनीं जून मालिया की एक वीडियो क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में दोनों सांसद सदन की कार्यवाही के दौरान आपस में गहरी बातचीत, हंसी-मजाक और ठिठोली करते नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो का सच? वीडियो उस समय का है जब आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद सदन में अपनी बात रख रहे थे। उनके ठीक पीछे वाली सीट पर सौगत रॉय और जून मालिया बैठे थे। दोनों के बीच चल रही गुफ्तगू और चेहरे की मुस्कान ने सबका ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते इस पर मीम्स बनने लगे और लोग पूछने लगे कि आखिर ‘गंभीर’ सत्र के बीच क्या खिचड़ी पक रही है?

सौगत रॉय का बेबाक अंदाज जब इस वायरल वीडियो के बारे में सौगत रॉय से पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “संसद में ५५० सदस्य हैं। जब एक बोलता है, तो २०० लोग आपस में बात करते हैं। मंत्री भी बात करते हैं, विपक्षी भी बात करते हैं। मैं तो अपनी ही पार्टी की एक महिला सदस्य से बात कर रहा था।” जब उनसे बातचीत के विषय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हम क्या बात कर रहे थे, यह कोई दुनिया को बताता है क्या? मैंने कुछ गलत नहीं किया। जब तक शोर-शराबा न हो, तब तक बात करने में कोई बुराई नहीं है।”

बीजेपी ने साधा निशाना इस घटना को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने तंज कसते हुए कहा, “अगर गप्पें ही मारनी हैं तो कैंटीन जाइए, संसद इसके लिए नहीं है।” इस पर पलटवार करते हुए सौगत रॉय ने कहा कि उन्हें भाषण में दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए बात कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी को दूसरों के निजी पलों पर ‘गॉसिप’ करने के बजाय अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी। फिलहाल, जून मालिया ने इस पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इंटरनेट पर यह जोड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *