होली के बाद चमकेगी किस्मत! शनि देव की कृपा से इन ४ राशियों पर होगी धनवर्षा

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला देवता माना गया है। कहते हैं कि शनि की दृष्टि अगर शुभ हो तो रंक भी राजा बन जाता है। मार्च २०२६ में शनि देव की स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव मीन राशि में ‘अस्त’ होने जा रहे हैं। इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव होली के बाद ४ विशेष राशियों पर पड़ेगा, जिससे उनके जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं।
शनि के अस्त होने का समय: विद्वानों के अनुसार, १३ मार्च २०२६ शुक्रवार को शाम ७:१३ बजे शनि देव अस्त होंगे और २२ अप्रैल २०२६ बुधवार को सुबह ४:४९ बजे फिर से उदित होंगे। इस दौरान शनि का प्रभाव कम होने से कुछ राशियों को उनकी कड़ी परीक्षा से राहत मिलेगी।
इन ४ राशियों की खुलेगी लॉटरी:
- सिंह राशि: करियर से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
- धनु राशि: आपके लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी।
- कुंभ राशि: अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है।
- मीन राशि: शनि आपकी ही राशि में अस्त हो रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से बड़ा मुनाफा होगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को आजमाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।