शर्मनाक! छत की टाइलें हटाकर घर में घुसा दामाद, नशे की हालत में सास के साथ किया दुष्कर्म

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स पर अपने ही ससुराल में घुसकर सास के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे ५ दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

छत के रास्ते घर में प्रवेश मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ससुराल में एक पारिवारिक समारोह था, जिसमें आरोपी भागने-दामाद शामिल हुआ था। रात में सभी ने भारी मात्रा में शराब पी थी। खाना खाने के बाद दामाद अपने घर चला गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद वह वापस लौट आया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह घर की छत पर चढ़ गया और टाइलें हटाकर चुपचाप अंदर घुस गया। इसके बाद उसने सो रही अपनी सास के साथ जबरदस्ती की।

ससुर को नहीं लगी भनक हैरानी की बात यह है कि उस समय पीड़िता का पति यानी ससुर भी उसी कमरे में सो रहा था, लेकिन शराब के नशे में धुत होने के कारण उसे कुछ पता नहीं चला। जब सास ने शोर मचाया और ससुर की नींद खुली, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। घरवालों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन शातिर दामाद सुबह फिर से छत की टाइलें हटाकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई पीड़िता के पति के जोर देने पर रविवार को मेमारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *