आरजी कर केस: पीड़िता के माता-पिता की याचिका कोर्ट ने की स्वीकार, 19 फरवरी को होगी बड़ी सुनवाई

आरजी कर अस्पताल में मृत महिला डॉक्टर के माता-पिता ने एक बार फिर न्याय के लिए कानूनी लड़ाई तेज कर दी है। मंगलवार को सियालदह कोर्ट ने पीड़िता के माता-पिता की याचिका स्वीकार कर ली है, जिस पर १९ फरवरी को सुनवाई होगी। परिवार ने सीबीआई (CBI) की मौजूदा जांच प्रक्रिया पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है।

साजिश की गहराई तक जाने की मांग: पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि इस जघन्य अपराध के पीछे एक ‘बड़ी साजिश’ (Greater Conspiracy) है, जिसे सीबीआई अनदेखा कर रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई सीबीआई रिपोर्ट में जांच के जो बिंदु बताए गए थे, उन पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। परिवार ने कोर्ट का ध्यान उन संदिग्ध व्यक्तियों की ओर भी खींचा, जो घटना के समय मौके पर मौजूद थे, लेकिन उनसे अभी तक कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई है।

पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप: याचिका में कोलकाता पुलिस के एएसआई (ASI) अनूप दत्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की विशेष मांग की गई है। परिवार को संदेह है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ या साजिश रचने में उनकी भूमिका हो सकती है। कोर्ट में एसीजेएम के समक्ष कुछ ऐसे नाम भी लिए गए हैं, जिनके तार इस कांड से जुड़े होने का अंदेशा है। १९ फरवरी की सुनवाई इस मामले में एक नया मोड़ ला सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *