कांट्रैक्ट साइन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्म से निकाला! ‘देसी गर्ल’ ने बयां किया बॉलीवुड का काला सच

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के एक कड़वे अनुभव को साझा कर सनसनी मचा दी है। अमेरिका के एक शिक्षण संस्थान में अपनी आपबीती सुनाते हुए प्रियंका ने बताया कि २००७ में जब वह ‘सलाम-ए-इश्क’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें एक बहुत बड़ा झटका लगा था। एक बड़े बैनर की फिल्म के लिए एग्रीमेंट साइन करने के बाद भी उन्हें रातों-रात बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
प्रियंका ने बताया कि एक सह-अभिनेता ने उनसे मिलकर कहा कि निर्देशक ने उन्हें “गलती से” कास्ट कर लिया था, जबकि वह भूमिका किसी और रसूखदार अभिनेत्री के लिए थी। महज २२ साल की उम्र में प्रियंका को समझ आया कि इंडस्ट्री में टैलेंट से ज्यादा ‘कनेक्शन’ मायने रखते हैं। कई बार मुख्य भूमिका के लिए साइन होने के बाद उन्हें साइड रोल में धकेल दिया गया। इन सब से तंग आकर प्रियंका ने अभिनय छोड़ वापस पढ़ाई करने का मन बना लिया था।
हालांकि, प्रियंका ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से आज वह मुकाम हासिल किया जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। २००৩ में ‘अंदाज़’ से शुरुआत करने वाली प्रियंका अब जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। नेपोटिज्म और गुटबाजी का शिकार होने के बावजूद प्रियंका की यह जीत उन सभी के लिए मिसाल है जो अपने दम पर कुछ करना चाहते हैं।