१९७१ का कोलकाता, जादुई ‘जैज’ और आरिफिन शुभो का जलवा! १९ मार्च को सोनी लिव पर धमाका करेगी ‘जैज सिटी’

पुराने कोलकाता का चार्म और १९७१ की राजनीतिक उथल-पुथल अब एक साथ पर्दे पर उतरने वाली है। बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘जैज सिटी’ (Jazz City) १९ मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सीरीज उस दौर की कहानी कहती है जब शहर की रातों में जैज संगीत की धुनों के साथ विद्रोह की आवाजें भी गूंजती थीं।

कहानी और किरदार: सीरीज का केंद्र एक जैज क्लब है, जहां संगीत, रहस्य और भावनाओं का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। कहानी के केंद्र में ‘जिमी’ (आरिफिन शुभो) नाम का एक व्यक्ति है, जो विवादों से दूर रहना चाहता है। लेकिन नियति उसे ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां उसे अपने वजूद और इतिहास के लिए स्टैंड लेना पड़ता है।

स्टार कास्ट और निर्देशन: सौमिक सेन द्वारा रचित और निर्देशित इस सीरीज में आरिफिन शुभो के साथ सौरसेनी मैत्रा, शांतनु घटक और शताफ फिगर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। १९७१ के ऐतिहासिक कालखंड को जिस बारीकी से पर्दे पर उतारा गया है, उसकी चर्चा अभी से बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों जगह हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *