बेरोजगारी भत्ता: ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना में ₹१५०० पाने के लिए भूलकर भी न करें ये ५ गलतियां!
February 18, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ (Banglar Yuva Sathi) योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने १५०० रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। १६ फरवरी २०२६ से राज्य के विभिन्न केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो २६ फरवरी तक जारी रहेगी। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने पर आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
इन ५ बातों का रखें खास ख्याल:
- पेशे में ‘बेरोजगार’ लिखें: यदि आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं, तो भी फॉर्म में ‘छात्र’ (Student) न लिखें। इसे केवल बेरोजगारों के लिए बनाया गया है, इसलिए पेशे वाले कॉलम में ‘Unemployed’ लिखना अनिवार्य है।
- दस्तावेजों के अनुसार नाम: नाम और उपनाम माध्यमिक (१०वीं) के सर्टिफिकेट के अनुसार ही लिखें। विवाहित महिलाएं ध्यान दें कि उन्हें पति के बजाय अपने पिता के घर वाले उपनाम का ही प्रयोग करना चाहिए जो उनके दस्तावेजों में है।
- आयु की गणना: आवेदन के लिए आयु २१ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना १ अप्रैल २०२६ के आधार पर करें।
- वर्तमान शिक्षा का जिक्र न करें: जिस परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है और सर्टिफिकेट आपके पास है, वही आपकी अधिकतम योग्यता मानी जाएगी। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपनी योग्यता ‘हायर सेकेंडरी’ ही दिखाएं।
- हस्ताक्षर और बैंक लिंक: फोटो पर क्रॉस सिग्नेचर जरूर करें। साथ ही, आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) और डीबीटी (DBT) इनेबल्ड होना चाहिए ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके।
आवेदन जमा करने के बाद रसीद पर ‘द्वारे सरकार रजिस्ट्रेशन नंबर’ जरूर चेक करें। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए https://apas.wb.gov.in/ पर जा सकते हैं।