PM मोदी की आंखों पर ये कैसा चश्मा? देखते ही देखते सब कुछ समझ लेता है यह जादुई AI डिवाइस!

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट २०२६’ के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में पीएम मोदी काली फ्रेम का एक स्लीक चश्मा पहने नजर आए, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों और टेक एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह कोई साधारण चश्मा नहीं है, बल्कि भारत में विकसित एक हाई-टेक ‘AI वियरेबल’ डिवाइस है, जो देखने के साथ-साथ आपकी बातें सुन और समझ भी सकता है।
भारतीय स्टार्टअप का कमाल प्रधानमंत्री मोदी ने जो चश्मा पहना था, उसका नाम ‘सर्वम काज़े’ (Sarvam Kaaze) है। इसे भारतीय स्टार्टअप कंपनी ‘सर्वम एआई’ (Sarvam AI) ने पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से तैयार किया है। यह चश्मा इस बात का सबूत है कि एआई अब केवल स्क्रीन या स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है।
इस चश्मे की हैरान करने वाली खासियतें:
- स्मार्ट विजन: यह डिवाइस रियल टाइम में देखता है कि पहनने वाला व्यक्ति क्या देख रहा है और उसे तुरंत कैप्चर करके प्रोसेस करता है।
- सुनने की क्षमता: यह चश्मा न केवल विजुअल डेटा लेता है, बल्कि आवाज को सुनकर उसे समझने और जवाब देने में भी सक्षम है।
- चैट फंक्शन: इस हफ्ते से इसमें एक नया चैट फीचर जोड़ा जा रहा है, जिससे आप चश्मे से बात भी कर पाएंगे।
यह डिवाइस मई २०२६ से आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा। पीएम मोदी का इस स्वदेशी तकनीक को पहनना भारतीय टेक स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन माना जा रहा है। भविष्य में यह चश्मा स्मार्टफोन की जगह ले सकता है, क्योंकि इसमें आवाज और स्क्रीन दोनों का संगम है।