शव के साथ संबंध! MBA छात्रा की बेरहमी से हत्या के बाद साथ बैठकर पी बियर, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!

अपराध की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक २४ वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी पीयूष धामनोतिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न केवल अपनी प्रेमिका की हत्या की, बल्कि उसके शव के साथ जो किया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।
हत्या की खौफनाक पटकथा जांच के अनुसार, पीयूष ने छात्रा को अपने किराए के कमरे पर बुलाया था। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसका छात्रा ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के हाथ-पांव बांध दिए और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उसने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसकी छाती पर बैठकर तब तक गला दबाया जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, पीयूष ने चाकू से छात्रा की छाती पर इतना जोर से वार किया कि चाकू का फल टूटकर शरीर के अंदर ही रह गया।
लाश के साथ घिनौनी हरकत पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि हत्या करने के बाद वह कमरे से बाहर गया और बियर लेकर आया। उसने लाश के पास बैठकर बियर पी और फिर मृत देह के साथ यौन संबंध (Necrophilia) बनाए। इसके बाद उसने छात्रा के कुछ आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिए और वहां से फरार हो गया। दो दिन बाद जब लाश मिली, तो वह इतनी सड़ चुकी थी कि पिता ने उसे केवल मोजे देखकर पहचाना।
अफसोस का नामोनिशान नहीं गिरफ्तारी के बाद पीयूष के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। पत्रकारों के सामने मुस्कुराते हुए उसने कहा, “जो होना था वो हो चुका है, अब जानकर क्या करेंगे? वक्त आने पर सब बताऊंगा।” आरोपी का यह बेखौफ रवैया उसकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।