‘फिर से आशिकी?’, सरेराह पति को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़! बुर्का पहनकर पीछा कर रही पत्नी ने सरेआम किया हाई वोल्टेज ड्रामा

बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच ऐसा घमासान मचा कि देखने वालों की भीड़ लग गई और ट्रैफिक जाम हो गया। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। थप्पड़, मुक्कों और गालियों की बौछार के बीच करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे ने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया।

बुर्का पहनकर पहुंची पत्नी: पुलिस के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अजय नागर जब मंगलवार को स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी बुर्का पहने एक महिला उनका पीछा कर रही थी। जैसे ही अजय गाड़ी से उतरे, महिला ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। जब बुर्का हटा, तो पता चला कि वह अजय की पत्नी थी। उसे शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ चक्कर चला रहा है। हालांकि, अजय ने बाद में थाने में इसे सिर्फ ‘घरेलू झगड़ा’ बताया।

इंदौर की घटना की यादें: यह मामला कुछ महीने पहले इंदौर के उस वाकये की याद दिलाता है, जब करवा चौथ का व्रत रखने वाली पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ शॉपिंग करते हुए पकड़ लिया था। उस वक्त भी इंदौर की सड़कों पर डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ था। सीतापुर की इस ताज़ा घटना ने सोशल मीडिया पर ‘पति की पिटाई’ का मुद्दा फिर से गरमा दिया है। पति-पत्नी के इस झगड़े में अजय की मां और बहन के साथ भी पत्नी की हाथापाई हुई, जिसे देख राहगीर दंग रह गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *