शुरुआत अच्छी पर अंत बुरा! निफ्टी 25,500 के नीचे फिसला, जानें बाजार में आई इस गिरावट की 3 बड़ी वजहें

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मुनाफावसूली और वैश्विक तनाव ने बाजार को लाल निशान में धकेल दिया। बीएसई सेंसेक्स 1.236 अंक (1.48%) गिरकर 82,498 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 365 अंक फिसलकर 25,454 के स्तर पर आ गया।

क्यों गिरा बाजार? बाजार में आई इस सुनामी के पीछे तीन प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव। दूसरा, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में आया उछाल। और तीसरा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मिनट्स में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता।

सेक्टोरल अपडेट गुरुवार को बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा मार पड़ी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में 3% तक की गिरावट आई। हालांकि, आईटी सेक्टर में इंफोसिस और टीसीएस जैसे शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी बिकवाली के दबाव को नहीं रोक सके। ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1.5% तक गिरकर बंद हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *