चुनाव से पहले मिड-डे मील का बजट बढ़ा! अब बच्चों की थाली में दिखेगा अंडा और फल

पश्चिम बंगाल में चुनाव की आहट मिलते ही सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए पिटारा खोल दिया है। राज्य सरकार ने मिड-डे मील के बजट में प्रति छात्र 59 पैसे की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब तक प्रति छात्र 6.19 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 6.78 रुपये कर दिया गया है। सरकार का दावा है कि इस बढ़े हुए बजट से अब बच्चों को महीने में 12 दिन अतिरिक्त अंडा या मौसमी फल दिए जा सकेंगे।

अभिभावक खुश, शिक्षक दुविधा में इस फैसले से जहां अभिभावक और छात्र खुश हैं कि अब उन्हें स्कूल में बेहतर खाना मिलेगा, वहीं स्कूल प्रशासन और शिक्षक असमंजस में हैं। शिक्षकों का कहना है कि आज की महंगाई में मात्र 59 पैसे बढ़ाकर अंडा या फल देना नामुमकिन है। विपक्षी दलों ने भी इसे ‘चुनावी स्टंट’ करार दिया है। हालांकि, सरकार ने इस योजना के लिए 78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन कर दिया है, जिससे राज्य के लाखों छात्र लाभान्वित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *