‘सलीम पार्टी बर्बाद कर रहे हैं!’ सीपीएम युवा नेता प्रतीक उर रहमान का बड़ा धमाका, टीएमसी में शामिल होने के संकेत

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। सीपीएम के फायरब्रांड युवा नेता प्रतीक उर रहमान ने राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक विशेष साक्षात्कार में प्रतीक ने पार्टी नेतृत्व पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी में केवल ‘जी हुजूर’ करने वालों की ही जगह बची है।

सलीम पर तानाशाही का आरोप प्रतीक ने कहा, “मोहम्मद सलीम निजी स्वार्थ के लिए पार्टी को खत्म कर रहे हैं। मुझे जानबूझकर दरकिनार किया गया क्योंकि मैंने सवाल पूछे थे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सृजन भट्टाचार्य जैसे योग्य नेताओं को भी काम करने से रोका जा रहा है।

क्या टीएमसी में जाएंगे प्रतीक? जब उनसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “समय सबसे बड़ा शिक्षक है। मुझे सर्वाइव करने के लिए एक राजनीतिक मंच की जरूरत है। थोड़ा आगे बढ़ने दीजिए, रास्ता साफ होते ही भविष्य बताऊंगा।” डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने को उन्होंने अपना करियर खत्म करने की साजिश करार दिया। उन्होंने खुलासा किया कि कई दलों के नेताओं ने उनसे संपर्क किया है, जिससे उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *