चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास केबिन में छात्रा से रेप की कोशिश! आरोपी TTE पर 10 हजार का इनाम

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एनसीसी (NCC) की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा के साथ टीटीई राहुल कुमार ने चलती ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास केबिन में बलात्कार की कोशिश की। घटना के बाद से आरोपी टीटीई फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।
क्या है मामला? पीड़िता मऊ की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। रविवार को परीक्षा के बाद स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण वह टिकट नहीं ले सकी थी। ट्रेन में चढ़ने के बाद उसने टीटीई से सीट देने का अनुरोध किया। आरोप है कि टीटीई उसे सीट देने के बहाने एसी फर्स्ट क्लास केबिन में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और रेप की कोशिश की। पीड़िता द्वारा 112 नंबर पर सूचना देने के बाद आरोपी देवरिया स्टेशन पर उतरकर भाग निकला।