राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी! ओम बिरला के ‘अपमान’ का बदला लेने चला करणी सेना का नेता गिरफ्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कथित ‘अपमान’ का बदला लेने के लिए राहुल गांधी और विपक्ष के 25 अन्य सांसदों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है। खुद को ‘श्री राजपूत करणी सेना’ का प्रवक्ता बताने वाले राज सिंह ने एक वीडियो जारी कर यह सनसनीखेज धमकी दी थी।

वीडियो में क्या था? वायरल वीडियो में राज सिंह ने आरोप लगाया कि बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी के इशारे पर सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के साथ बदसलूकी की। उसने धमकी दी, “राहुल गांधी कान खोलकर सुन लो, अगर दोबारा ऐसा हुआ तो हम घर में घुसकर तुम्हें गोली मार देंगे।” उसने विपक्षी सांसदों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को बोरखेड़ा थाने से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बीजेपी और करणी सेना दोनों ने ही इस शख्स से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। कांग्रेस ने इसे बीजेपी की ‘नफरत की राजनीति’ का नतीजा बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *