इंदौर मर्डर केस! लाश के साथ संबंध और बगल में बैठकर पी बियर! सिरफिरे आशिक की दरिंदगी ने सबको दहलाया

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक एमबीए छात्रा की उसके ही सहपाठी पीयूष धमनोटिया ने बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार को जब पुलिस आरोपी को सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई, तो उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था; बल्कि वह पत्रकारों को देखकर मुस्कुरा रहा था। आरोपी ने कबूल किया है कि हत्या के बाद उसने मृतका के शव के साथ दुष्कर्म किया और बगल में बैठकर बियर पी।
मर्डर के बाद काला जादू: जांच में पता चला है कि पीयूष ने छात्रा के हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर टेप चिपकाकर उसका गला घोंट दिया था। इतना ही नहीं, उसने मृतका के फोन से उनके निजी वीडियो कॉलेज के ग्रुप और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर कर दिए। वारदात को अंजाम देकर वह मुंबई भाग गया, जहां पनवेल के एक होटल में वह ‘काला जादू’ कर रहा था। पुलिस जब वहां पहुंची, तो उसने देखा कि पीयूष ऑनलाइन सर्च कर मृतका की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था।
सनक की इंतिहा: आरोपी का दावा है कि वह छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से उसे नजरअंदाज कर रही थी और किसी डेटिंग ऐप पर दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इसी शक और गुस्से में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इंदौर में दहशत का माहौल है।