मैक्रों के वीडियो में ‘धुरंधर’ का तड़का! रणवीर सिंह के गाने पर फिदा हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति, देखें वायरल वीडियो

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों का हालिया भारत दौरा अब अपने ‘सिनेमैटिक’ विदाई वीडियो के लिए चर्चा में है। मैक्रों ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर भारत की यादों को समेटे हुए एक खास वीडियो साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात से लेकर मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग और भारतीय जायके का लुत्फ उठाने तक के पल कैद हैं।

बॉलीवुड म्यूजिक ने लगाया चार चांद इस वीडियो का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बैकग्राउंड म्यूजिक है। इसमें निर्देशक आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक बज रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर १००० करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। एक राजनयिक दौरे के वीडियो में बॉलीवुड के इस पावरफुल ट्रैक का इस्तेमाल देख भारतीय यूजर्स काफी उत्साहित हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि मैक्रों का यह अंदाज “प्योर धुरंधर लेवल” का है।

रणनीतिक साझेदारी और बॉलीवुड का मेल अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मैक्रों ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की और दिल्ली में एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। भारत और फ्रांस ने अपने संबंधों को “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” तक बढ़ाने का फैसला किया है। रक्षा और व्यापार समझौतों के बीच मैक्रों के इस फिल्मी विदाई संदेश ने भारत-फ्रांस की दोस्ती को एक नया और आधुनिक रंग दे दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *