“लाल” खेमे में बगावत पर भड़कीं उशशी चक्रवर्ती! प्रतीक उर रहमान को बताया ‘लालच में सड़ा हुआ इंसान’

पश्चिम बंगाल में वामपंथी युवा नेता प्रतीक उर रहमान के पाला बदलने की चर्चाओं ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस मुद्दे पर दिग्गज दिवंगत नेता श्यामल चक्रवर्ती की बेटी और अभिनेत्री उशशी चक्रवर्ती ने फेसबुक पर एक तीखा पोस्ट साझा किया है। उशशी ने प्रतीक का नाम लिए बिना उनकी ‘नैतिकता’ पर सवाल उठाए हैं और इसे निजी महत्वाकांक्षा के लिए दिया गया ‘धोखा’ करार दिया है।

उशशी ने लिखा, “अगर आपको पार्टी छोड़नी है तो छोड़ दीजिए। नेता या मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा होना गलत नहीं है, लेकिन इसे सही ठहराने के लिए नैतिकता पर लंबा भाषण देने की क्या जरूरत है?” उन्होंने आगे कहा कि जिस युवा नेता को वह एक ‘एसेट’ मानती थीं, उसे इस तरह ‘सड़ते’ हुए देखकर उनका दिल भर आया है। उन्होंने प्रतीक को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोग एक लालची इंसान से नैतिकता का पाठ नहीं पढ़ना चाहते।

अपने पोस्ट में उशशी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) पर भी तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि जो पार्टियां माकपा (CPIM) को ‘जीरो’ और ‘अप्रासंगिक’ कहती हैं, वे उसी पार्टी के युवा नेताओं को रोजाना ऑफर क्यों दे रही हैं? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “ब्रो, अगर हम शून्य हैं, तो आपको हमारे ही नेताओं को उधार क्यों लेना पड़ रहा है? क्या आपके पास अपने होनहार युवा नेता नहीं हैं?” उशशी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *