मिमी चक्रवर्ती के 2 करोड़ के केस पर पलटवार! तन्मय शास्त्री ने मांगा 20 लाख का हर्जाना

बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बनगांव के क्लब अधिकारी तन्मय शास्त्री के बीच का कानूनी विवाद अब और गहरा गया है। मिमी द्वारा 2 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजे जाने के बाद, तन्मय शास्त्री ने भी मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को उन्होंने बनगांव थाने में मिमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और अभिनेत्री से 20 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।

क्या है विवाद की जड़? यह मामला 25 जनवरी का है, जब मिमी एक क्लब प्रोग्राम में शामिल होने बनगांव गई थीं। मिमी ने आरोप लगाया था कि वहां उनके साथ बदसलूकी हुई, जिसके बाद तन्मय को 14 दिन जेल में बिताने पड़े। जेल से बाहर आने के बाद तन्मय ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि मिमी ने 2.65 लाख रुपये लिए लेकिन समय पर नहीं पहुंचीं।

मिमी का पक्ष: दूसरी ओर, मिमी चक्रवर्ती के सहायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि तन्मय ने एक नशे में धुत व्यक्ति के जरिए मिमी को अपने घर बुलाने का गलत प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकराने पर यह विवाद खड़ा किया गया। मिमी ने पहले ही अपनी छवि खराब करने के लिए 2 करोड़ का केस कर दिया है। अब यह लड़ाई कोर्ट और पुलिस के बीच उलझ गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *