जूते पहनकर परीक्षा देना मना! SSC ग्रुप सी और डी परीक्षा में हवाई चप्पल पहनना हुआ अनिवार्य

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) आगामी 1 और 8 मार्च को होने वाली ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ की भर्ती परीक्षाओं में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए बेहद सख्त हो गया है। आयोग ने एक नया फरमान जारी किया है, जिसके तहत उम्मीदवार अब जूते पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। केवल हवाई चप्पल पहनने वाले छात्रों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी।

जूते उतारकर देनी होगी परीक्षा: निर्देश के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार बंद जूते (Shoes) पहनकर आता है, तो उसे जूते बाहर ही उतारने होंगे और खाली पैर परीक्षा हॉल में बैठना होगा। धोखाधड़ी और नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर CCTV और मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

क्या-क्या है प्रतिबंधित? परीक्षा हॉल में किसी भी तरह की घड़ी, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह वर्जित है। उम्मीदवारों को केवल एक पारदर्शी पेन, एडमिट कार्ड और ओरिजिनल आईडी प्रूफ ले जाने की अनुमति है। ओएमआर शीट भरने के लिए नीले या काले बॉलपेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। आयोग ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर न केवल परीक्षा रद्द होगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *