मोहम्मद सलीम के आंसू ‘मगरमच्छ’ के! सीपीएम छोड़ने के बाद प्रतीक उर रहमान का तीखा हमला

बंगाल की वामपंथी राजनीति में दरार और गहरी हो गई है। युवा तुर्क प्रतीक उर रहमान के इस्तीफे ने सीपीएम नेतृत्व को हिला कर रख दिया है। शुक्रवार को जब राज्य सचिव मोहम्मद सलीम से इस बारे में पूछा गया, तो वे भावुक हो गए। उन्होंने प्रतीक उर के जाने की तुलना ‘अपनी संतान को खोने’ से की। हालांकि, प्रतीक उर ने इस पर पलटवार करते हुए सलीम के आंसुओं को ‘घड़ियाली आंसू’ करार दिया।

सलीम बनाम प्रतीक: मोहम्मद सलीम ने संकेत दिया कि पिछले कुछ महीनों से प्रतीक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसकी चर्चा उन्होंने पार्टी मीटिंग में भी की थी। इसके जवाब में प्रतीक उर ने कहा, “सलीम साहब पहले मेरा पत्र ठीक से पढ़ें, मैंने खुद ही जिम्मेदारी से मुक्ति मांगी है।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि सलीम केवल हुमायूं कबीर और शतरूप घोष जैसे चेहरों को ही तवज्जो देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *