लगातार 3 डक के बाद भी अभिषेक शर्मा को मिलेगा मौका? बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा बयान
February 20, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश है। दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज होने के बावजूद वे ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए हैं। फैंस और दिग्गजों के बीच बहस छिड़ी थी कि क्या संजू सैमसन को उनकी जगह मौका मिलेगा? लेकिन गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
अभिषेक के बचाव में उतरे मोर्कल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले मोर्कल ने कहा, “अभिषेक को लेकर टीम में कोई नकारात्मक चर्चा नहीं है। वह टीम और दर्शकों के लिए खेलेंगे। वे नेट्स में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।” हालांकि ग्रुप स्टेज में अभिषेक की जगह खेलने वाले संजू सैमसन भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। अब देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ अभिषेक अपनी लय वापस पा पाते हैं या नहीं।