“पेशेवर गायकों के पेट पर लात मार रहे अभिनेता!” साहना वाजपेयी ने बिना नाम लिए टॉलीवुड स्टार्स को घेरा

मशहूर गायिका साहना वाजपेयी ने टॉलीवुड के उन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है जो फिल्मों के साथ-साथ अब स्टेज शो में गायकी भी कर रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए साहना ने फेसबुक पर एक तीखी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि आजकल पेशेवर गायकों को काम मिलना मुश्किल हो गया है क्योंकि अभिनेता अपनी स्टार पावर के दम पर शो हथिया रहे हैं।

साहना का तंज: साहना ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “काश मैं भी हीरोइन होती! पेशेवर संगीतकारों के पेट पर लात मारकर गली-मोहल्लों और विदेशों में खूब शो मिल जाते।” उन्होंने आगे लिखा कि इसके लिए संगीत सीखने की जरूरत नहीं है, बस गिटार पर तीन कॉर्ड्स और थोड़ी बहुत बातें करना काफी है। साहना की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब मिमी चक्रवर्ती जैसे कई टॉलीवुड सितारे अक्सर मंच पर गाना गाते देखे जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *