टी-20 वर्ल्ड कप में क्या आज भी दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ेगा भारत
February 22, 2026

न्यूज़ डेस्क : आज रविवार की शाम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, जिससे प्रशंसकों के बीच रोमांच चरम पर है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर काफी भारी रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक हुई ७ भिड़ंत में से भारत ने ५ बार जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को केवल २ बार सफलता मिली है। यह रिकॉर्ड भारतीय फैंस के लिए राहत की बात है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लिए अपनी साख बचाने की बड़ी चुनौती होगी। आज की जीत यह तय करेगी कि कौन सी टीम अपनी बादशाहत बरकरार रखती है।