क्या घर में लगे एक पौधे की पत्तियां ही खत्म कर देंगी ब्लड शुगर की टेंशन

क्या घर में लगे एक पौधे की पत्तियां ही खत्म कर देंगी ब्लड शुगर की टेंशन

न्यूज डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण डायबिटीज आम लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है। ऐसे में ‘इंसुलिन प्लांट’ (कोस्टस इग्नस) एक वरदान साबित हो सकता है जो महंगी दवाओं के बोझ को कम करने की ताकत रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पौधे की पत्तियों में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं, जिससे मरीजों को इंसुलिन के इंजेक्शन से राहत मिल सकती है।

आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि इसे महज 80 रुपये में खरीदकर घर के गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। मार्च-अप्रैल में लगाया गया यह पौधा नवंबर तक इस्तेमाल के लायक हो जाता है। यह न केवल शुगर बल्कि हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी एक किफायती और प्रभावी घरेलू उपचार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *