सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप का पलटवार! ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर किया 15%, अदालत को बताया ‘अमेरिका विरोधी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को ‘अमेरिका विरोधी’ और ‘बेहद कमजोर’ करार दिया है, जिसमें उनके टैरिफ लगाने के अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था। अदालत को खुली चुनौती देते हुए ट्रंप ने घोषणा की है कि वह वैश्विक आयात शुल्क (Global Tariff) को १० प्रतिशत से बढ़ाकर १५ प्रतिशत कर रहे हैं।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि दुनिया भर के देशों ने वर्षों तक अमेरिका का शोषण किया है और अब इसे रोकने का समय आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्रपति १९७७ के कानून के तहत एकतरफा शुल्क नहीं लगा सकते। इसके जवाब में ट्रंप ने १९७४ के व्यापार कानून की ‘धारा १२२’ (Section 122) का सहारा लिया है, जो उन्हें १५० दिनों के लिए १५ प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की शक्ति देती है। ट्रंप का यह आक्रामक रुख वैश्विक व्यापार संबंधों में बड़ी उथल-पुथल मचा सकता है, जिससे भारत जैसे प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के लिए निर्यात महंगा होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *