वोटर लिस्ट पर चली कैंची! मोदी के राज्य गुजरात में कटे 68 लाख नाम, पूरे देश में सबसे ज्यादा

देशभर में चल रहे वोटर लिस्ट के गहन संशोधन (SIR) के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को कई राज्यों की अंतिम सूची जारी कर दी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में सबसे बड़ी छंटनी देखी गई है, जहां 68.12 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। सूची में मृत, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के बाद गुजरात में अब मतदाताओं की संख्या घटकर 4.40 करोड़ रह गई है।

मध्य प्रदेश में भी 34 लाख से अधिक और राजस्थान में 31 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। केरल में 8.97 लाख और छत्तीसगढ़ में 24 लाख से ज्यादा मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है ताकि चुनाव में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे।

आयोग ने आगे बताया कि तमिलनाडु की सूची 23 फरवरी और पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को जारी की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को अपनी अंतिम सूची के लिए 10 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *