अश्वत्थामा बनाम सुप्रीम यास्किन! शुरू हुई ‘कल्कि 2’ की शूटिंग, अमिताभ और कमल हासन ने संभाला मोर्चा

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के धमाके के बाद अब सिनेमाप्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘कल्कि 2’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। निर्देशक नाग अश्विन ने इस बार शुरुआत किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस के बजाय दो महान दिग्गजों— अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ की है।

बिना प्रभास के शुरू हुई शूटिंग हैदराबाद के शंकरपल्ली में एक भव्य सेट तैयार किया गया है, जहाँ वर्तमान में फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग चल रही है। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती शेड्यूल में मुख्य अभिनेता प्रभास (भैरव) शामिल नहीं हैं। इसके बजाय, अमिताब बच्चन (अश्वत्थामा) और कमल हासन (सुप्रीम यास्किन) के बीच होने वाले महामुकाबले की तैयारी हो रही है। फिल्म के पहले हिस्से के अंत में कमल हासन की रहस्यमयी उपस्थिति ने जो रोमांच पैदा किया था, दूसरे भाग में वहीं से कहानी आगे बढ़ेगी।

कास्टिंग को लेकर चर्चा गरम इस बीच, सोशल मीडिया पर एक बड़ी चर्चा यह है कि क्या दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा होंगी? अफवाहें हैं कि दीपिका की जगह दक्षिण भारतीय स्टार साई पल्लवी को लिया जा सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। प्रभास अपनी अन्य फिल्मों ‘फौजी’ और ‘स्पिरिट’ में व्यस्त हैं, लेकिन वे जल्द ही सेट पर वापसी करेंगे। ‘बिग-बी’ और कमल हासन को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *