असम कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हिमंता की बड़ी जीत
असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। भूपेन के साथ-साथ कांग्रेस नेता संजू बोरा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भूपेन बोरा 32 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन पार्टी में गौरव गोगोई के बढ़ते कद और आंतरिक कलह के कारण उन्होंने ‘हाथ’ का साथ छोड़ दिया।
हिमंता विश्व शर्मा से हाथ मिलाया कभी मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के कट्टर विरोधी रहे भूपेन बोरा अब उन्हीं की सरकार का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा उन्हें लखीमपुर की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है और सरकार आने पर उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। बता दें कि हिमंता विश्व शर्मा ने खुद भूपेन के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद उनका भाजपा में आना तय माना जा रहा था।