शादी समारोह में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शख्स को उतारा मौत के घाट

दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में पार्किंग और रास्ता छोड़ने को लेकर हुए विवाद ने एक भयानक रूप ले लिया। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संदीप लोहिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी इंजीनियर रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी की रात संदीप लोहिया और उनका दोस्त ऋषि एक डी-जे कार्यक्रम से काम पूरा कर मिनी ट्रक से लौट रहे थे। गणपति गार्डन के पास एक कार ने रास्ता रोका हुआ था। रास्ता खाली करने को लेकर कार चालक रवि से उनकी बहस हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद रवि ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर संदीप की मौत हो गई, जबकि ऋषि का इलाज जारी है।

आरोपी इंजीनियर का पक्ष 32 वर्षीय आरोपी रवि सोनीपत का निवासी है और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। रवि का दावा है कि विवाद के दौरान उसे थप्पड़ मारा गया था, जिससे गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस आरोपी के मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि पता चल सके कि वह नशे में था या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *