छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं पायल सरकार! जानें किस शो में दिखेगा एक्ट्रेस का जलवा

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पायल सरकार एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली हैं। वे सन बांग्ला के सुपरहिट रियलिटी शो ‘लाख टकार लक्ष्मी लाभ सीजन २’ के फरवरी मंथली फिनाले में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट नजर आएंगी। काफी समय बाद पायल को छोटे पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
लक्ष्मी की प्रेरणा और पायल का डांस: शो के बारे में बात करते हुए पायल ने कहा, “मैं यह शो अक्सर देखती हूं और इसमें हिस्सा लेने वाली महिलाओं के संघर्ष की कहानियां मुझे काफी प्रेरित करती हैं।” इस ग्रैंड फिनाले में पायल सिर्फ मेहमान बनकर ही नहीं आएंगी, बल्कि अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘प्रेम आमार’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी देंगी। शो की होस्ट और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती के साथ उनकी बातचीत और हंसी-मजाक इस एपिसोड का मुख्य आकर्षण होगा।
क्या है खास इस फिनाले में? २८ फरवरी शाम ७ बजे प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में फिनाले की विनर को २ लाख रुपये का इनाम मिलेगा। साथ ही ‘लक्ष्मी बैंक’ के जरिए संघर्षशील महिलाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी। डेढ़ घंटे के इस खास एपिसोड में ‘टाकार गद्दी’ जैसे नए और रोमांचक गेम्स भी शामिल किए गए हैं।