मंगल-राहु की युति से बना ‘अंगारक योग’! इन ४ राशियों के लिए शुरू होने वाला है बुरा समय
February 22, 2026

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, २३ फरवरी सोमवार की सुबह मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही राहु विराजमान है। मंगल और राहु के एक साथ आने से ‘अंगारक योग’ का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, २३ फरवरी से २ अप्रैल तक का समय ४ विशेष राशियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
किन राशियों पर होगा असर?
- मिथुन: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। परिवार में किसी की अचानक तबीयत खराब होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
- कर्क: सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश से बचें, भारी नुकसान के संकेत हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
- धनु: व्यापारियों के लिए यह समय कठिन है। किसी मित्र पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए किसी को पैसा उधार न दें।
- कुंभ: इस राशि में ही यह अशुभ योग बन रहा है, इसलिए कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।