गोली लगने के बाद भी नहीं मानी हार! किश्तवाड़ एनकाउंटर का असली हीरो बना स्निफर डॉग ‘टाइसन’

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना के ‘त्रिशी-1’ ऑपरेशन के दौरान एक वफादार साथी की वीरता ने सबका दिल जीत लिया। किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। इस सफलता के पीछे २ पैरा स्पेशल फोर्स के बहादुर स्निफर डॉग ‘टाइसन’ का सबसे बड़ा हाथ है। जर्मन शेफर्ड नस्ल का यह कुत्ता खुद गोली लगने के बाद भी पीछे नहीं हटा।

दुश्मन पर भारी पड़ा टाइसन: सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक गोली टाइसन के पैर में लग गई। अत्यधिक खून बहने के बावजूद, टाइसन ने हिम्मत नहीं हारी और लंगड़ाते हुए आतंकियों के ठिकाने तक पहुंच गया। उसके सटीक इशारे की वजह से सेना के जवानों ने जवाबी हमला किया और आतंकियों को मार गिराया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और एके-४७ बरामद किए गए हैं। सेना के जवानों का कहना है कि टाइसन सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा करने वाला उनका सच्चा साथी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *