मुकुल रॉय के निधन से बंगाल की राजनीति में शोक की लहर, ममता-अभिषेक और शुभेंदु ने दी श्रद्धांजलि
February 23, 2026

अनुभवी राजनेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सोमवार को कोलकाता विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां अभिषेक बनर्जी और अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने शोक संदेश में उन्हें ‘संघर्षों का साथी’ बताया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गठन और विस्तार में मुकुल रॉय का योगदान अविस्मरणीय है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। मुकुल रॉय का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास कांचरापाड़ा ले जाया गया है, जहां उनके समर्थक उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।