बेंगलुरु में खुला अमेजन का विशाल कार्यालय! ७००० कर्मचारी करेंगे काम, एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कैंपस

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन इंडिया (Amazon India) ने सोमवार को बेंगलुरु में अपने नए और विशाल कार्यालय का उद्घाटन किया। यह हैदराबाद के बाद भारत में अमेजन का दूसरा सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कैंपस है। उत्तर बेंगलुरु में स्थित यह १२ मंजिला इमारत ५ एकड़ में फैली हुई है, जहां ७००० से अधिक कर्मचारी ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी, पेमेंट्स और ऑपरेशंस जैसे विभागों में एक साथ काम कर सकेंगे।
कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने इस ऑफिस का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस निवेश से स्थानीय स्तर पर नौकरियों के बड़े अवसर पैदा होंगे। ऑफिस के अंदर कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बास्केटबॉल कोर्ट, एम्फीथिएटर और आउटडोर कम्युनिटी स्पेस जैसी सुविधाएं दी गई हैं। दो मंजिलों पर वर्ल्ड-क्लास फूड कोर्ट भी बनाया गया है।
अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर समीर कुमार के अनुसार, कंपनी २०३० तक भारत में ३५ बिलियन अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की योजना बना रही है। बेंगलुरु का यह नया केंद्र कंपनी की वैश्विक विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।