कनिका कपूर के 1.90 लाख के बैग का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, लोग बोले- “पुताई करने जा रही हो क्या?”

अपनी सुरीली आवाज और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी गायकी नहीं बल्कि एक ‘पेंट के डिब्बे’ जैसे दिखने वाले बैग की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में कनिका को एक इवेंट में देखा गया, जहां उनके हाथ में एक छोटा बैंगनी रंग का पर्स था। पहली नजर में देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने घर में सफेदी करने वाला पेंट का डिब्बा पकड़ा हो।

सोशल मीडिया पर जैसे ही कनिका की ये तस्वीरें आईं, नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। कनिका का यह मिनी हैंडबैग दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स में से एक ‘लुई वितों’ (Louis Vuitton) का है, जिसकी कीमत लगभग १.९० लाख रुपये है। २ लाख के इस लग्जरी बैग को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने पूछा कि “क्या आज दीवार पेंट करने का इरादा है?” तो किसी ने इसे फैशन के नाम पर मजाक बताया।

हालांकि कनिका ने बड़े गर्व के साथ फोटोग्राफर्स को अपना यह महंगा बैग दिखाया था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी ये लग्जरी चॉइस लोगों के लिए जोक बन जाएगी। फिलहाल इंटरनेट पर कनिका कपूर का यह ‘पेंट कैन’ बैग जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *