तृप्ति डिमरी के ३२वें जन्मदिन पर खुला उनकी चमकती त्वचा का राज, महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि ये है असली वजह!

नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी आज अपना ३२वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली तृप्ति की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस बेदाग त्वचा और घने बालों के पीछे कोई महंगा पार्लर ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खे हैं?

तृप्ति का मानना है कि सुंदरता आत्मविश्वास और आत्म-प्रेम से आती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपनी स्किनकेयर को बहुत सरल रखती हैं। सुबह उठकर चेहरा साफ करने के बाद वह विटामिन सी सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। रात को सोने से पहले मेकअप हटाकर हल्का मॉइस्चराइजर लगाना उनका नियम है।

हैरानी की बात यह है कि करोड़ों की मालकिन होने के बावजूद तृप्ति आज भी अपनी बड़ी बहन से सीखे घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। बालों की मजबूती के लिए वह आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा के लिए वह मौसम के हिसाब से फेस पैक बदलती हैं। गर्मियों में बेसन, दही और हल्दी का पैक, तो सर्दियों में उसी पैक में शहद मिलाकर वह अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखती हैं।

फिटनेस की बात करें तो तृप्ति बहुत ज्यादा सख्त डाइट फॉलो नहीं करतीं। उन्हें मोमोज और नूडल्स बेहद पसंद हैं। हालांकि, वह बैलेंस बनाए रखने के लिए ग्रीन स्मूदी का सहारा लेती हैं। वर्कआउट में वह पाइलेट्स और लाइट कार्डियो को प्राथमिकता देती हैं। उनका कहना है, “अगर आप अंदर से खुश हैं, तो वह आपकी त्वचा पर साफ झलकता है।”

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *